लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तब्लीगी जमात में शामिल लोगों की जांच के बाद अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या में इजाफा हो रहा है। शनिवार को शाम तक इनकी संख्या 227 हो गई है। शनिवार को ही 55 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इन सभी को अस्पतालों में भर्ती कर दिया गया है। प्रदेश में 16 जिलों तक पहले सीमित रहा संक्रमण इनके कारण ही 27 जिलों तक पहुंच गया है। शनिवार सुबह तक 36 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इनमें 34 जमाती हैं। शाम को भी जो रिपोर्ट आई उनमें अधिकांश जमाती हैं। कल तक प्रदेश में कुल 172 पॉजिटिव केस थे। आज इनमें 55 और बढ़ गए हैं।
UP में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 227 हुई